रांची:
रांची के बरियातू थानाक्षेत्र स्थित एदलहातू में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जमीन कारोबारी को ऊपर अपराधियों ने दनादन फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में जमीन कारोबारी बुरी तरीके से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में आनन-फानन में उन्हें रिम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जांच में जुट गई है। जमीन करोबारी की पहचान धवन राम के रूप में हुई है।

10 फीट की दूरी से की फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम जमीन कारोबारी धवन राम अपने दो दोस्तों के साथ एदलहातू मैदान में बैठकर आग ताप रहा था। इसी दौरान करीब 6:30 बजे तीन अपराधी मैदान में पहुंचे। अपराधियों ने अपनी गाड़ी को मैदान से कुछ दूरी पर खड़ा किया और धवन राम पर करीब 10 फीट की दूरी से दनादन फायरिंग की। इस हमले में जमीन कारोबारी को दो गोली लगी। वहीं उनका एक दोस्त भी इसमें घायल हो गया। जिसके बाद दोनों के अस्पताल ले जाया गया। वहीं अपराधी मौके से फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस
मामले की जांच कर रहे बरियातू थाना प्रभारी ज्ञानरंजन ने कहा कि जानकारी पाकर हम घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार किसी मामले को लेकर जमीन कारोबारी अपराधियों के निशाने पर थे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रभारी सिटी एसपी नौशाल आलम ने एसआईटी की गठन किया गया है। टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गठित पुलिस की एसआईटी टीम को पता चला है कि इस वारदात के पीछे कालू लामा गिरोह के अपराधी बीड़ी का हाथ है। हालांकि पुलिस की टीम बुधवार की रात आरोपी के घर पर छापेमारी भी की लेकिन आरोपी फरार है। फिलहाल छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रहा हैं।